फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sanskrit Shobhaatra removed from spread of Sanskrit

संस्कृत के प्रचार-प्रसार को निकाली संस्कृत शोभायात्रा

Thu, 24 Aug 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 24 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit Shobhaatra removed from spread of Sanskrit
संस्कृत शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य अतिथि।  - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को बागेश्वर में विशाल संस्कृत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 1100 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने शिरकत की। 

विज्ञापन


नुमाइशखेत में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दास ने कहा कि भारतीयता की रक्षा के लिए संस्कृत का संरक्षण जरूरी है। संस्कृत में ही हमारी संस्कृति और विज्ञान छिपा है। उन्होंने शासन स्तर पर वार्ता कर ब्लॉक स्तर पर संस्कृत विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने संस्कृत को भारतीय भाषाओं का मूल आधार बताया। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि संस्कार संरक्षण संस्कृत से ही संभव है। स्थानीय संयोजक दीप चंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है।
विज्ञापन


संस्कृत अकादमी हरिद्वार से आए डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। कार्यक्रम को वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, योगाचार्य कमलेश मेहता, सीईओ हरीशचंद्र सिंह रावत, बीईओ डॉ. बृजेंद्र जोशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनानंद जोशी, किशोरी लाल रतूड़ी, मोहन सिंह धामी, गिरीश तिवारी, अंजू दिगारी, नवीन परिहार, हेम पांडे, जगदीश जोशी, निर्मला उपाध्याय, गोपाल कोठारी, राजेश आगरी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नुमाइशखेत से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें गायत्री विद्या मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर, कंट्रीवाइड स्कूल, हिमालयन सेंट्रल स्कूल, सैनिक हाइस्कूल, नेशनल मिशन इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर हाइस्कूल, राबाइंका, राइंका मंडलसेरा, केंद्रीय विद्यालय, राइंका बागेश्वर के 1100 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed