{"_id":"59359cd74f1c1bc11e8b4587","slug":"14966857976-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को सबसे गर्म रही बागेश्वर घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को सबसे गर्म रही बागेश्वर घाटी
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को सबसे गर्म रही बागेश्वर घाटी
बागेश्वर। सोमवार को बागेश्वर घाटी सबसे गर्म रही। सुबह 10 बजे से ही उमस शुरू हो गई। तेज धूप के कारण लोग दिन भर परेशान रहे। दिन में बागेश्वर का तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
सोमवार को सुबह से ही मौसम में उमस थी। सुबह 10 बजे से ही गर्मी ने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तेज चिलचिलाती धूप में लोगों का बाजार में आवाजाही करना तक मुश्किल हो गया। लोग गर्मी से बचने के लिए सरयू नदी में नहाते नजर आए। न्यूनतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन भर की तपिश के बाद शाम पांच बजे आसमान में बादल घिरते ही तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली।