{"_id":"5915ee454f1c1bf207851219","slug":"somnath-mela-of-masi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासी का सोमनाथ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासी का सोमनाथ मेला
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 12 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मासी के सोमनाथ मेले में रुद्रप्रयाग से पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में सोमनाथ मेले के छठे दिन रुद्रप्रयाग जिले से पहुंची पतंजलि हरिद्वार से जुड़ी महिलाओं की टीम ने महाभारत से जुड़े कई दृश्यों का मंचन किया। विशेष रूप से द्रोपदी का चीर हरण और भगवान कृष्ण द्वारा उनकी रक्षा करने के दृश्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रामलीला से जुडे़ रावण अंगद संवाद का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन
दुर्योधन लक्ष्मी रावत, दुस्शासन सत्येश्वरी, शकुनी मंगला देवी, द्रोपदी साधना, युधिष्ठिर शारदा देवी, भीम का अभिनय ललिता थपलियाल ने किया। गायिका इसके अलावा हिमाद्री, दीक्षा, सुशीला, शशिकला अन्य पात्रों में शामिल थी। इस दौरान गायिका आरती गुसाई ने अपने गायन से पात्रों के अभिनय को जीवंत बना डाला। वहीं मेला समिति के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन