{"_id":"59ec7a074f1c1b98678b6d04","slug":"not-found-money-for-9-months-for-isbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह से धेेला नहीं मिला आईएसबीटी के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह से धेेला नहीं मिला आईएसबीटी के लिए
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा का निर्माणाधीन आईएसबीटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले नौ माह से बजट का आवंटन नहीं होने से शहर के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आईएसबीटी के के लिए अब तक मात्र 3.78 करोड़ रुपये ही मिले हैं। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने बस अड्डे के लिए दो करोड़ रुपये बजट का प्राविधान किया है, वत्तीय वर्ष को छह माह बीतने को हैं पर पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
लोअर मालरोड में निगम की वर्कशाप समेत 83 नाली (1.78 हेक्टेयर) भूमि में आईएसबीटी का निर्माण कार्य चल रहा है। 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आईएसबीटी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। 75 बसों की पार्किंग, बुकिंग काउंटर, आधुनिक वर्कशाप, यात्रियों के लिए दुकानें, जलपान गृह, स्नानागार, शौचालय बनेंगे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को आईएसबीटी के निर्माण का जिम्मा सौंपा। 16 करोड़ रुपये के सापेक्ष 3.78 करोड़ रुपये अवमुक्त भी किए। 2016 में आईएसबीटी का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। बस अड्डे का काम 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
बस अड्डे की चहारदीवारी, फिनिशिंग और पहली मंजिल में लेंटर पड़ गया है। शेष बजट अवमुक्त नहीं होने पर कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। पिछले नौ माह से बस अड्डे के लिए निर्माण एजेंसी को एक धेला नहीं मिला है। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में आईएसबीटी के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया है। दीपावली के बाद अब बजट अवमुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन