फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhootia's big gift as airport: Bhatt

चौखुटिया को हवाई अड्डे के रूप में  बड़ा तोहफा : भट्ट

Wed, 02 Aug 2017 10:54 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
 Chaukhootia's big gift as airport: Bhatt
भाजपा अजय भट्ट का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि भाजपा सरकार चौखुटिया क्षेत्र को हवाई अड्डे के रूप में एक बड़ा तोहफा देने जा रही है, जो सामरिक दृष्टि के साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी महतवपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और चिकित्सकों की कमी को लेकर खासी चिंतित है इसके लिए सरकार द्वारा कार्ययोजना बना दी गई है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। 

विज्ञापन


 भट्ट यहां पार्टी कार्यकर्ता पप्पू सती के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हवाई अड्डे के लिए वायुसेना सर्वे कर चुकी है। इसके लिए अधिग्रहीत भूमि का तीन गुने से पांच गुने तक मुआवजा मिलने का प्रावधान है। कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही इससे पर्यटन का भी विकास होगा।  
विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षक, चिकित्सकों की कमी को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को कर्ज में डूबो गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य बदहाली के कगार पर है उन्हें ठीक करने में समय लगेगा । कहा कि सेना के दो सौ सेवानिवृत्त चिकित्सक पहाड़ों में सेवाएं देने का तैयार हैं, शिक्षकों की समस्या का भी शीघ्र निदान किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आंदोलनों पर ध्यान देने के बजाए पहले सरकार को कुछ समय कार्य करने और प्रदेश को पटरी पर लाने में सहयोग करें और फिर वे इसका सकारात्क परिणाम स्वयं देखेंगे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल शाही व मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed