{"_id":"59ef1f164f1c1bcc538b8c74","slug":"almora-fails-to-keep-parking-for-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रेलमपेल पर पार्किंग देने में अल्मोड़ा फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रेलमपेल पर पार्किंग देने में अल्मोड़ा फेल
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में ऐसे खड़े दिए जाते हैं वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में वाहनों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच चुकी है, लेकिन उस हिसाब से पार्किंग स्थलों का निर्माण नहीं हुआ है। अल्मोड़ा में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश वाहन सड़कों के किनारे ही खड़े रहते हैं। जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर दीपावली पर्व के दौरान भी नए वाहनों की काफी खरीदारी हुई है।
आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पंजीकृत 23,025 दोपहिया वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि चौपहिया वाहनों की संख्या 4799 है। इसके अलावा इस बार दीपावली पर्व में सैकड़ों लोगों ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की खरीदारी की। बताया जा रहा कि अलग-अलग स्थानों से दो सौ से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहन खरीदे गए। हालांकि परिवहन विभाग में खरीदे गए नए वाहनों का अभी पंजीकरण होना बाकी है। नगर क्षेत्र में वर्तमान में पार्किंग के लिए दो-तीन जगह ही हैं। वाहनों की बढ़ती तादाद से पार्किंग की समस्या भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन
खासकर दोपहिया वाहन मालरोड के अलावा एलआर साह रोड, जाखनदेवी रोड, धारानौला-करबला रोड, लिंक रोड में जहां-तहां दुकानों के आगे से खड़े रहते हैं। जिससे सड़क किनारे पैदल घूमने वाले लोगों के लिए जगह ही नहीं बचती और लोगों को मजबूरन वाहनों के बीच से निकलना पड़ रहा है। इधर पालिका ने लक्ष्मेश्वर रोड और लिंक रोड के पास पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन किया था, लेकिन अभी इन जगहों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि पीडल्ब्यूडी विभाग में कुछ कारणों से काम अटका हुआ है जल्द ही पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन