{"_id":"59ce8a844f1c1ba1538b4d8b","slug":"161506708100-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात बाधित करने पर दो का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात बाधित करने पर दो का चालान
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मालरोड में दुकान लगाकर यातायात बाधित करने पर पालिका और यातायात पुलिस ने दो व्यक्तियों का चालान किया। उन्होंने यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मालरोड में दुकान लगाकर यातायात बाधित करने की शिकायत पर एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस और नगरपालिका की टीम ने संयुक्त रूप से मालरोड का निरीक्षण किया।
इस दौरान बस स्टेशन और केमू स्टेशन के पास फलों की दुकान लगाकर यातायात को बाधित करने के मामले में संयुक्त टीम ने दो व्यापारियों का चालान काटा और जुर्माना राशि वसूलते हुए भविष्य में किसी के भी द्वारा यातायात बाधित करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, यातायात निरीक्षक संजय गर्ब्याल शामिल थे। ब्यूरो