{"_id":"5955670b4f1c1bb65b8b474d","slug":"varanasi-strike-toady-for-the-protest-of-gst","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर आज बनारस बंद का ऐलान, दो घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर आज बनारस बंद का ऐलान, दो घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
बंदी को सफल बनाने के लिए मशाल रैलियां निकाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून की आधी रात से जीएसटी लागू होनी है। जीएसटी के विभिन्न कर प्रावधानों के विरोध में शुक्रवार को बनारस बंद का आह्वान किया गया है। बंदी को उद्योग, व्यापार, कारोबार से जुड़े लगभग सभी प्रमुख संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
बंदी को सफल बनाने के लिए पूरे दिन विभिन्न संगठनों द्वारा जुलूस, मशाल रैलियां निकाली गईं। व्यापारियों को जागरूक किया गया। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से वाराणसी बंद के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दोपहिया वाहन जुलूस गुरुवार को मछोदरी पार्क से निकाला गया।
मंडल से जुड़े 84 संगठनों के लोग इसमें शामिल हुए। व्यापारी जीएसटी के विरोध वाली तख्तियां लिए चल रहे थे। वाहन जुलूस मंडल अध्यक्ष राकेश जैन और महामंत्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। रेशम तागा संघ के आह्वान पर रेशम मार्केट पूर्णतया ठप रहा। तागा संघ के नेता महेश नवलगढ़िया ने कहा कि जीएसी वस्त्र उद्योग के हित में नहीं है।
विज्ञापन
वाराणसी व्यापार मंडल तथा वाराणसी युवा व्यापार मंडल के संयुक्त संयोजन में कैंडल मार्च मछोदरी पार्क से निकाला गया। चौक थाने के पास सभा हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा और युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से की।
दो घंटे बंद रहेंगे पंप, नही होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा से वार्ता के बाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह ने आठ से 10 बजे तक पेट्रोल पंप को बंद कर बंदी को समर्थन करने का एलान किया। वहीं वाराणसी एलपीजी डिस्ट्रब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल व प्रवक्ता मनीष चौबे ने भी बंद के समर्थन की घोषणा की। कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स अपना शोरूम बंद रखेंगे।
कांग्रेसियों ने किया बनारस बंद का समर्थन
कांग्रेसजनों ने जीएसटी के स्वरूप के खिलाफ व्यापारिक संगठनों के विरोध और बनारस-बंद के आह्वान के प्रति पार्टी का समर्थन व्यक्त किया। इंगलिशिया लाइन में पार्टीजनों की एक बैठक में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा जीएसटी दरें और प्रक्रियाएं आम लोगों, आम व्यापारियों और किसानों के खिलाफ हैं।
बुनकर सरदारों ने किया बंदी का समर्थन
जीएसटी को लेकर बनारस वस्त्र व्यापार मंडल के सभी संगठनो और बुनकर बिरादराना तंजीम के सभी सरदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सभी तंजीमो नें बनारस बंद का पूरा समर्थन कीया। एलान किया की भारत सरकार ने जो जीएसटी के रूप में जो काला कानून बुनकरों द्वारा बने हुए कपड़ों पर लगाया है उसके खिलाफ बंदी का समर्थन करें। साथ ही जुमा की नमाज के बाद सभी मस्जिद में दुआ ख्वानी करने की अपील की।

नगर उद्योग व्यापार मंडल दो फाड़
GST
वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल की अंतरकलह सतह पर आ गई है। इसके चलते संगठन दो फाड़ नजर आ रहा है। जीएसटी पर संगठन के रुख को लेकर बुधवार की रात हुई बैठक में व्यापारी दो गुट में बंटे नजर आए।
सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष और महामंत्री एक-दूसरे के विचारों से न केवल असहमत थे, बल्कि जमकर एक-दूसरे का विरोध भी किया। 30 जून को पूर्व घोषित बनारस बंद को समर्थन देने के मसले पर अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा सहमति जताई जबकि महामंत्री संजीव सिंह बिल्लू कभी तटस्थता तो कभी स्वैच्छिक समर्थन की बात कही। इसे लेकर संगठन दो खेमों में बंटा दिखा।
संगठन की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में तय हुआ कि जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करेंगे और मार्च निकाला जाएगा। महामंत्री ने कहा कि जीएसटी को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।
वहीं, अध्यक्ष ने संगठन के व्यापारियों से भारत बंद के निर्णय पर समर्थन का प्रस्ताव रखा। लंबी चर्चा के बाद आम सहमति न बन पाने पर स्वैच्छिक बंदी का निर्णय लिया गया। जबकि ज्यादातर व्यापारी पूर्ण बंदी के समर्थन में दिखे।
हथुआ मार्केट व्यवसाई संघ, वाराणसी मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन, काशी रेडिमेड गारमेंट्स एसोसिएशन, व्यापार मंडल पांडेयपुर, खजुरी व्यापार मंडल, पहड़िया व्यापार मंडल, भोजूबीर व्यापार मंडल ने भी शुक्रवार को बंद का समर्थन करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। वाराणसी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक समस्त एलपीजी शोरूम बंद रखने का फैसला लिया है।

तीसरे दिन भी बंद रहा साड़ी कारोबार
30 जून को भी प्रमुख संगठनों की ओर से बंदी का एलान
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े पर जीएसटी लगाने के विरोध में 27 जून से शुरू हुई तीन दिवसीय बंदी गुरुवार को भी जारी रही। लगातार तीसरे दिन बनारसी वस्त्र और साड़ी कारोबार बंद रहा। 30 जून के बनारस बंद के आह्वान को मजबूती देने वाले कपड़ा कारोबारी अब बेमियादी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं।
गुरुवार को अलग-अलग संगठनों की बैठकों में बनारस बंद के लिए समर्थन जुटाया गया। इधर, लगातार तीन दिन की बंदी से साढ़े चार सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारसी साड़ी डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सुबह से देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। पीलीकोठी में साड़ी व्यवसायी हाफिज अहमद के आवास पर बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन की बैठक में कारोबारियों ने शुक्रवार के बनारस बंद का समर्थन किया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने हथकरघा, पावरलूम बंद रखने के साथ ही अंगड़िया, गिरस्ता का काम भी बंद करने पर सहमति जताई। व्यापारियों की इलाके वार टोलियां बनाकर बनारस बंद को सफल बनाने पर सहमति बनी। एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि व्यापारियों ने बनारस बंद का समर्थन किया है।
जीएसटी के विरोध में व्यापारी संघर्ष करते रहेंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश वशिष्ठ ने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि जिन वस्तुओं पर वैट या अन्य कर नहीं है, उन पर जीएसटी नहीं लगेगा लेकिन सरकार अपनी बात से मुकर गई।