{"_id":"61be13fa5e26af37a36a7acb","slug":"third-wave-of-corona-mockdrill-to-deal-with-challenge-in-covid-hospitals-in-varanasi-infected-patients-got-treatment-immediately","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को मॉकड्रिल: वाराणसी के कोविड अस्पतालों में पहुंचे संक्रमित मरीज, तुरंत मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को मॉकड्रिल: वाराणसी के कोविड अस्पतालों में पहुंचे संक्रमित मरीज, तुरंत मिला इलाज
Sat, 18 Dec 2021 10:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:31 PM IST
सार
वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, सीएचसी आराजीलाइन, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर कोरोना के लेकर मॉकड्रिल हुआ।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर दो दिन तक चले मॉकड्रिल में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों का परीक्षण किया गया। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, सीएचसी आराजीलाइन, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर संक्रमित मरीज इलाज के लिए एंबुलेंस से पहुंचे। मरीजों को तुरंत भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ की ओर से संयुक्त निदेशक डॉ. एमपी सिंह ने अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में तैयारियों का जायजा लिया। मंडलीय अस्पताल में भी एक डमी कोरोना संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से इलाज के लिए लाया गया। जांच से लेकर भर्ती करने तक केवल पांच मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सीएचसी चोलापुर, सीएचसी आराजीलाइन, सीएचसी नरपतपुर, सीएचसी गंगापुर पिंडरा, सीएचसी हाथी बाजार, सीएचसी मिसिरपुर पर ऑक्सीजन युक्त 30-30 बेड एवं दो-दो आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः बीएचयू में जीका वायरस की जांच शुरू: सात सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, पहले यह सुविधा केवल लखनऊ में थी
100 से ज्यादा ऑक्सीजन वाले बेड तैयार
दीनदयाल अस्पताल में ऑक्सीजन वाले 64 और आईसीयू के 20 बेड तैयार कराए गए हैं। बीएचयू में भी आक्सीजन युक्त पीडियाट्रिक व आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि जिले में कुल 23 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, जो कि मॉकड्रिल के दौरान क्रियाशील रहे।