फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power minister shreekant sharma reached ballia and meeting with officers

बलिया के प्रभारी मंत्री ने अफसरों के कसे पेंच,बिजली कटौती की जानकारी लोगों को देने का निर्देश

Thu, 11 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 11 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
power minister shreekant sharma reached ballia and meeting with officers
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के उर्जा मंत्री व बलिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रदेश के उर्जा मंत्री व बलिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार नई सोच व उमंग के साथ काम करना है।

समस्याओं के निस्तारण का दायित्व उनकी है, लिहाजा अपने दायित्व को समझें। चेताया कि यदि उनके काम से जनभावना आहत होगी तो कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। कहा कि जो शिकायतें सांसद व विधायकों ने रखी है यह शिकायतें जनता की है, लिहाजा उसका समाधान तत्काल होना चाहिए। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बिजली की आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो। गांवों को 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे और जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। यदि विशेष परिस्थिति में कोई कटौती हो तो सोशल मीडिया या लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगे, गलियां व नाली साफ रखी जाए, स्वच्छता के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। डीएम से कहा कि इसके लिए एक अधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए लगाएं। कूड़ा फेंकने वाली गाड़ियों पर तिरपाल लगी रहे।

नाली से निकली मिट्टी को किनारे न लगाया जाए बल्कि उसे भी हटा दिया जाए। रोस्टर के अनुसार फॉगिंग मशीन का प्रतिदिन प्रयोग हो, ताकि मच्छर की समस्या को कम किया जा सके। प्रधान व सचिव से भी सम्पर्क कर गांवों में भी स्वच्छता कायम रखी जाए। गांवों में स्ट्रीट लाइट जले।

प्राथमिक विद्यालयों को भी अधिकारी गोद लें और व्यवस्था में सुधार किया जाए। स्कूलों का भ्रमण तहसील स्तरीय अधिकारी करते रहें। जिलाधिकारी ने सरकार की मंशानुरूप बेहतर से बेहतर कार्य होने का भरोसा दिया। कहा कि एंटी भूमाफिया का गठन हो गया है। समय से जनसुनवाई चल रही है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, सीडीओ संतोष कुमार, सांसद भरत सिंह व रविन्द्र कुशवाहा, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव व धनंजय कन्नौजिया आदि थे। 

कोई समस्या लखनऊ तक न पहुंचे
मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिले स्तर की कोई भी समस्या प्रदेश मुख्यालय तक न पहुंचे। इसके लिए ब्लाक की समस्या ब्लॉक पर, तहसील की समस्या तहसील पर, थाने की समस्या थाने पर और जनपद की समस्या जिला मुख्यालय तक गुणवत्ता के साथ निस्तारित कर दी जाए। निस्तारण ऐसा हो कि कोई भी समस्या लखनऊ तक न पहुंचे। 

भूमाफियाओं पर सख्ती बरतें
समीक्षा बैठक में सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिले में भूमाफियाओं के सक्रिय होने की शिकायत की और अंकुश लगाने का अनुरोध किया। इस पर उर्जा मंत्री ने कहा कि भू-माफियाओं पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें। भूमाफियाओं को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो। अवैध कब्जों को खाली कराएं। 
 

अपराधी या तो अपराध छोड़ें या यूपी की सीमा

power minister shreekant sharma reached ballia and meeting with officers
प्रदेश के उर्जा मंत्री व बलिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कानून व्यवस्था का माहौल ऐसा बने कि वर्दी को देख अपराधियों में खौफ पैदा हो। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या यूपी की सीमा। यह भी कहा कि थाना दिवस का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक व सीओ करते रहें।

शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा होती रहे। जनता के साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार दिखे। पुलिसिंग व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा कायम रहे। बहन-बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है।

एंटी रोमियो टीम व महिला कान्स्टेबल ऐसी जगहों पर सिविल ड्रेस में रहकर नजर रखें। बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अपराध सेल का गठन किया गया है और किसी भी बड़ी घटना की जानकारी अधिकारियों को तत्काल इस सेल को देना होगा ताकि उसकी समीक्षा की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed