फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM sent emotional letter to those who left the gas subsidy, know what says

गैस सब्सिडी छोड़ने वालों को पीएम ने लिखा भावुक पत्र, जानिये क्या कहा

Fri, 14 Apr 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा Updated Fri, 14 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
PM sent emotional letter to those who left the gas subsidy, know what says
pm modi - फोटो : अमर उजाला

दिल को छू जाने वाली बातें हों या चौंकाने वाले फैसले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों के लिए जाने जाते हैं। प्राचीन शहर के संरक्षण का सपना संजोने के साथ-साथ काशी की गलियों में घूम कर जनता का प्यार पाने वाले पीएम मोदी ने अब अपने संसदीय क्षेत्र के दो हजार से अधिक लोगों को भावनात्मक अंदाज में धन्यवाद पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी की यह पाती आम लोगों को अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराने के साथ ही राष्ट्र उत्थान की दिशा में एक बड़े मिशन का हिस्सा बन सकती है। ऊर्जा बचत, स्वच्छता और प्रदूषण से मुक्ति के अभियान को कामयाब बनाने में मददगार बनने के आग्रह से भरी प्रधानमंत्री की इस चिट्ठी को पाने वालेे लोग गदगद हैं।
विज्ञापन


बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके अग्रवाल पीएम की चिट्ठी मिलने के बाद आश्चर्यचकित हैं। वह पत्र के एक-एक शब्द के भाव को अपनेे जेहन में उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी अपने पत्र की शुरुआत भी यहीं से की है- मेरा पत्र पढ़कर आपको आश्चर्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आपको यह पत्र लिखते हुए मुझे बहुत खुशी हुई है। पीएम मोदी ने डॉ. अग्रवाल को यह पत्र एलपीजी गैस सब्सिडी छोड़ने के बाद लिखा है। लिखा है कि देश का एक सामान्य नागरिक भी किस तरह समाज के लिए अपना कर्तव्य निभा सकता है, उसका आपने उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुझे उम्मीद है कि अर्थशास्त्र के जानकार और निराशा भरी बातें करने वाले कुछ लोग आपके इस त्याग के बाद जनशक्ति को एक नए नजरिए से देखेंगे।

पीएम मोदी ने डॉ. अग्रवाल के अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. योगेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. रनवीर सिंह, मुहम्मद जकारिया और नइमा खातून को एलपीजी सब्सिडी छोड़ने पर प्रशंसा करते हुए लिखा है कि आपके इस फैसले से देश के विचार प्रवाह को नया आयाम मिला है।

मिशन ‘गिव इट अप’ को दिलों में उतारने में जुटे पीएम मोदी

PM sent emotional letter to those who left the gas subsidy, know what says
lpg

आपका यह निर्णय सरकारों को जनहित में सही कदम उठाने के लिए ताकत देता है। यही नहीं, पीएम ने पत्र पाने वाले प्रबुद्धजनों से दो निवेदन भी प्रमुखता से किए हैं। कम से कम 10 परिचितों के घरों में वह एलईडी बल्ब का इस्तेमाल शुरू कराएं।

पीएम ने कहा क‌ि इससे बिजली बचेगी। पैसों की भी बचत होगी। स्वच्छता को अपना स्वभाव बनाने की प्रेरणा देते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि जिस भी जगह आप हैं, वहां इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने की कोशिश करें। आप गिव इट अप अभियान के प्रणेता हैं।

 

डॉ. अग्रवाल को भेजे पत्र में लिखा है कि आप इसे मेरे मोबाइल पर शेयर करिए और मैं खुद इसे विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करूंगा। मैं आपके साथ इस पत्र के माध्यम से जुड़ रहा हूं और चाहता हूं कि हमेशा जुड़ा रहूं। पीएम ने आग्रह किया है कि पत्र मिलने के बाद फेसबुक, ट्विटर या मेल के जरिए उनसे जुड़े रहें और जवाब जरूर भेजें।

 

जब से पीएम का पत्र मिला है, अचरज हो रहा है। फिलहाल पीएम के संदेश के मुताबिक मैं इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अपने परिचितों और मित्रों को प्रेरित कर रहा हूं। इस पहल से देश के कमजोर वर्ग के लोगों को मदद की नई ताकत मिल सकती है। - डॉ. एसके अग्रवाल, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed