{"_id":"61993d152e15bb69e31ab6c5","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-43rd-convocation-on-10th-december-preparations-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: 43वां दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को, विद्या परिषद की बैठक में लगी मुहर, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: 43वां दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को, विद्या परिषद की बैठक में लगी मुहर, तैयारी शुरू
Sat, 20 Nov 2021 11:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:53 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक संपन्न हुई। 10 दिसंबर को प्रस्तावित 43वें दीक्षांत समारोह पर चर्चा हुई और परिषद ने इस पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को होगा। शनिवार को विद्या परिषद की बैठक में इस पर मुहर लग गई। इसके साथ ही तैयारियों को तेज करने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रशियन भाषा में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम पर भी सहमति दी गई। संस्कृत विभाग में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदू अध्ययन के पाठ्यक्रम को शुरू करने पर विचार हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक संपन्न हुई। परीक्षा समिति की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। 10 दिसंबर को प्रस्तावित 43वें दीक्षांत समारोह पर चर्चा हुई और परिषद ने इस पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
दीनदयाल शोध पीठ पर शोध कार्य किए जाने की सहमति दी गई और काशी नरेश पीजी कॉलेज में शोध कोर्स वर्क केंद्र बनाए जाने के लिए तैयार रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, सहायक कुलसचिव हरीशचंद्र, पूर्व कुलपति मिजोरम विश्वविद्यालय प्रो. एएन राय, प्रो. सुधीर शुक्ला, प्रो. निरंजन सहाय, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, प्रो. बृजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पढ़ेंः स्वच्छता सर्वेक्षण: गंगा किनारे बसे शहरों में बनारस नंबर वन, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित