{"_id":"61bf0689602cf1301f385307","slug":"kashi-vishwanath-dham-inauguration-first-sunday-huge-crowd-of-devotees-gathered-more-tahn-lakh-people-worship-till-noon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन सोमवार जैसा नजारा: काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दोपहर तक सवा लाख भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन सोमवार जैसा नजारा: काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दोपहर तक सवा लाख भक्तों ने किए दर्शन
Sun, 19 Dec 2021 03:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 03:46 PM IST
सार
कण-कण शंकर की नगरी काशी में आज सावन के सोमवार जैसा नजारा है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहले रविवार को बाबा के दर्शन के लिए रिकार्ड संख्या में भक्त उमड़े हैं। दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दर पर श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहले रविवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सावन के सोमवार जैसा नजारा है। मंदिर प्रशासन से मिली जनकारी के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक सवा लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा के दरबार का भव्य रूप देख भक्त निहाल हो उठे। श्रद्धालुओं ने बाबा के धाम के वैभव को निहारा और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
धाम में दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु के मन में नव्य-भव्य धाम के निर्माण को देखने की लालसा रही। स्थानीय दुकानदारों में चर्चा रही कि जैसे सावन के सोमवार या शिवरात्रि पर भीड़ उमड़ती है, ठीक उसी प्रकार का नजारा आज है। गेट नंबर चार से गोदौलिया-ज्ञानवापी तक लगी कतार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
भक्तों की भीड़ को देख अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ी भीड़ का कारण रविवार का अवकाश और अंतरगृही यात्रा है। अंतरगृही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने शनिवार रात चौकाघाट में विश्राम किया। रविवार सुबह बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
मैदागिन से गोदौलिया तक लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
आलम ये है कि रविवार तड़के से ही बाबा दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों और पूर्वांचल के कई जिलों से सुबह ही भक्त बाबा के भक्त दर्शन करने पहुंचे हैं। हाथ में फूल, माला, प्रसाद लिए श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करते रहे। इसके बाद दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लेकर सुख समृद्धि की कामना की।
अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मैदागिन से गोदौलिया वाले मार्ग पर गेट नंबर चार के पास सड़क पर महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों में बाबा के दर्शन को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा था। हर कोई नंगे पाव खड़े होकर बारी का इंतजार करता रहा। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए बाहर सुरक्षाकर्मी लोगों की मदद में लगे रहे। गेट पर खड़ी पुलिस, पीएसी के जवान लोगों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रही। खबर लिखे जाने तक दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।