{"_id":"6188198d3206f01cc9502edf","slug":"kanha-will-kill-kaliya-nag-s-ego-will-give-the-message-of-environmental-cleanliness-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागनथैया लीला आज: काशी में कालिया नाग के अहंकार का मर्दन करेंगे कान्हा, देंगे पर्यावरण स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागनथैया लीला आज: काशी में कालिया नाग के अहंकार का मर्दन करेंगे कान्हा, देंगे पर्यावरण स्वच्छता का संदेश
Mon, 08 Nov 2021 10:31 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:31 AM IST
सार
काशी के लक्खा मेले में शुमार नागनथैया लीला में नटवर नागर भगवान श्रीकृष्ण कालिया नाग को नथकर उसके अहंकार का मर्दन करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में तुलसी घाट पर नागनथैया लीला की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में गंगा की लहरों पर सोमवार को कान्हा कालिया नाग को नथकर उसके अहंकार का मर्दन करेंगे। काशी के लक्खा मेले में शुमार नागनथैया लीला का मंच तैयार हो गया है। तुलसीघाट पर रविवार को संकटमोचन मंदिर के महंत की निगरानी में नागनथैया की लीला को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को नटवर नागर भगवान कृष्ण कालिया नाग को नथकर नदियों की स्वच्छता का संदेश देंगे। लीला की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और बाल सखाओं की कंदुक क्रीड़ा से होगी। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को कदम की डाल गंगा तट पर सजा दी जाएगी। तुलसी घाट पर करीब 12 फीट लंबे कालिया नाग के प्रतिरूप का रंग-रोगन कर बांस की बीट पर सजाया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से नगर निगम की ओर से अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट तक सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गलियों में आने जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के पास पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः बाबा के भक्तों के लिए 15 दिसंबर से पहले तैयार होगा विश्वनाथ धाम, प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
मेला को संपन्न कराने के लिए तुलसी घाट के दाहिने और बाएं गंगा में दो पीपा पुल बनाए गए हैं। इसके मध्य काशी नरेश परिवार के अनंत नारायण सिंह नौका में सवार होकर नागनथैया लीला देखेंगे और काशी की जनता का अभिवादन करेंगे।