फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IT found undeclared property worth of rupees 10 crores in raid from a BJP Leader

भाजपा नेता के पास से जांच में मिली 10 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति

Thu, 20 Apr 2017 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Apr 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
IT found undeclared property worth of rupees 10 crores in raid from a BJP Leader
Demo Pic
भाजपा नेता और उसका बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति आयकर विभाग के हाथ लगी है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब दो बजे तक चली जांच के बाद टीम ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। खातों से लेन-देन पर रोक लगाते हुए रिकॉर्डों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वाराणसी के आयकर अपर निदेशक जांच अभय कुमार ठाकुर के निर्देशन में चल रही।
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह आठ बजे उसका बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर छापा मारा था। आवास के अलावा दफ्तर, डुमरियागंज स्थित गैस एजेंसी, भड़रिया और उसका में पेट्रोल पंप, शोहरतगढ़ में शराब की दुकान पर एक साथ धमकी अलग-अलग टीमों ने सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब दो बजे तक टीम सभी रिकॉर्डों की जांच में जुटी रही। टीम ने भाजपा नेता और उनके परिवार के सभी सदस्यों की आय और उनके नाम पर मौजूद संपत्ति के विवरण खंगाले।

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कई ऐसी संपत्तियों के विवरण टीम के हाथ लगे हैं, इनका आईटीआर में कोई उल्लेख नहीं था। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, टीम ने सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। गोरखपुर आयकर के एडिशनल कमिश्नर डॉ. अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक यह अभी प्रारंभिक जांच थी।


इसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति सामने आई है। आवास और पांचों प्रतिष्ठानों से सभी रिकॉर्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप जब्त करते हुए रिकॉर्डों की नए सिरे से छानबीन शुरू कर दी गई है। गोरखपुर के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ की टीमों को जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed