फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two person arrested after objectionable photo post of cm adityanath

सीएम महंत आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट पर दो गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two person arrested after  objectionable photo post of cm adityanath
हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप और फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में सोमवार को वाराणसी की चेतंगज पुलिस ने कोनिया नई बस्ती निवासी बृजेश श्रीवास्तव और गाजीपुर में लंका स्थित प्रोफेसर कालोनी निवासी छात्र नेता अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृजेश के खिलाफ 27 फरवरी को चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


फरवरी में बृजेश श्रीवास्तव ने फेसबुक पर महंत आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। इसे लेकर 27 फरवरी को हिंदू युवा वाहिनी के नेता पियरी निवासी अंबरीष सिंह ने बृजेश के खिलाफ चेतगंज थाने में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओें में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को जब महंत आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो बृजेश द्वारा पोस्ट किया गया फोटो तमाम वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल होने लगा। इसके बाद चेतगंज पुलिस ने आनन-फानन में बृजेश की तलाश शुरू की। सोमवार को वह कोनिया में मिल गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गाजीपुर में रविवार को फेसबुक पर मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो डाले जाने पर हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के लोग भड़क गए। कार्यकर्ता इस मामले को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।


इस मामले की जानकारी होते ही एसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार की रात में ही अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि अब्दुल रज्जाक को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed