{"_id":"595a75eb4f1c1b885c8b45df","slug":"sex-relationship-created-relative-with-girl-giving-threat-to-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने युवती से बनाया संबंध, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने युवती से बनाया संबंध, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl
यूपी के भदोही एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिश्तेदार पर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ऊंज पुलिस पर भी आरोपी के रिश्तेदार से प्रभावित होकर धमकाने का आरोप मढ़ा है। पत्र की कापी मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, कमिशभनर, डीआईजी आदि को भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताया कि उसकी बहन का जेठ पढ़ाई का झांसा देकर पांच साल पूर्व अपने घर ले गया। उसके साथ संबंध बनाया। इसके बाद धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। बाद में गर्भपात भी कराया। घर आने पर यह जानकारी परिवारवालों को दी।
विज्ञापन
आरोपी ने उसके साथ बनाए संबंधों का वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इसके बाद उसकी शादी हो गई। एक सप्ताह पूर्व जब वह ससुराल से मायके आई तो वह खबर पाकर आ गया और वीडियो वायरल कर ससुराल में भी जीना दूभर कर देने की धमकी देने लगा। पत्र में कहा कि रखौना, मिर्जामुराद वाराणसी निवासी आरोपी सेक्स रैकेट चलाता है।
विज्ञापन