{"_id":"61b0c4074b235f205d39055b","slug":"cng-auto-caught-fire-on-road-in-varanasi-driver-and-passenger-saved-their-lives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीच सड़क सीएनजी ऑटो बनी आग का गोला, चालक और सवारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीच सड़क सीएनजी ऑटो बनी आग का गोला, चालक और सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Wed, 08 Dec 2021 08:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
सीएनजी स्टेशन से गैस भरवाकर वाराणसी रेलवे स्टेशन जा रही ऑटो में महेशपुर जीटी रोड पर अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक ने चालक को ऑटो में आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
ऑटो बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के महेशपुर क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार शाम सवारियों से भरी ऑटो में आग लग गई। चालक और सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। क्योंकि जिस ऑटो में आग लगी थी, उसमें सीएनजी सिलिंडर लगा हुआ था। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मड़ौली स्थित सीएनजी स्टेशन से गैस भरवाकर कैंट जा रही ऑटो में महेशपुर जीटी रोड पर अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक और ऑटो में बैठे दो यात्री सुरक्षित बच गए। देखते ही देखते आग लगने से पूरी ऑटो जल गई।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक ने ऑटो में देखी आग
जिस जगह पर ऑटो में आग लगी वहां पास में ही जाली में ट्रांसफार्मर रखा था। आसपास ढेर सारी ट्रकें माल लादकर खड़ी थी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। बभनौली सिदौना जिला गाजीपुर निवासी ऑटो चालक संग्राम सिंह ने बताया कि ऑटो के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः नीट सॉल्वर गैंग के छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अब तक 13 आरोपी जेल में
Trending Videos
बाइक सवार युवक ने ऑटो में आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद चालक और सवारी आननफानन ऑटो से बाहर निकल गए। इसके बाद देखते ही देखते पूरी ऑटो जल गई।