फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bride refused to go to her in-laws house called police in middle of way after marriage in varanasi

वाराणसी: शादी करके जा रही दुल्हन ने रास्ते में पुलिस को फोन किया, ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी, दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जानें पूरा मामला

Tue, 16 Nov 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Nov 2021 04:37 PM IST
सार

वाराणसी में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। जब दुल्हन कार से दूल्हे के साथ ससुराल जा रही थी, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। रास्ते में ही दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

विज्ञापन
bride refused to go to her in-laws house called police in middle of way after marriage in varanasi
थाने में मौजूद दोनों पक्षों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शादी के बाद एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। दूल्हे के साथ सात फेरे लेने और शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हड़कंप मच गया। सभी लोग थाने पहुंचे और सुलह-समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों आपसी सहमति के बाद अलग हो गए और बरात बैरंग लौट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के मनियारीपुर गांव निवासी राजेश पटेल पुत्र अलियार प्रसाद की शादी 15 नवंबर 2021 सोमवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा निवासी विजय कुमार कश्यप की पुत्री प्रियंका राज कश्यप के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई। उसके बाद  प्रियंका ससुराल जाने के लिए गाड़ी में बैठी और विदाई होकर ससुराल जाने लगी।
विज्ञापन


जैसे ही वह रास्ते में पहुंची थी, उसने डायल 112 पर फोन कर ससुराल जाने से इनकार करने की बात कही। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने परिजनों को सूचना देते हुए नव दंपति को रोहनिया थाने लेकर आई। ससुराल जाने से इनकार करने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष थाने पहुंचे और प्रियंका से ससुराल जाने की मिन्नत करने लगे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन का कहना था कि वह किसी भी कीमत पर ससुराल नहीं जाएगी। कारण पूछने पर प्रियंका ने बताया कि वह ससुराल नहीं जाएंगी बस। उसने कहा कि वह अपनी मनमर्जी शादी से करेगी। घंटों पंचायत के बाद भी वह जाने को तैयार नहीं थी।

कोई हल न निकलने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सुलह-समझौता करते हुए शादी विवाह में उपहार स्वरूप दिए हुए सामानों का वापस किया। प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शादी के बाद ससुराल जाने से लड़की ने इनकार कर दिया था। काफी समझाने के बाद भी वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed