{"_id":"590f83a84f1c1baa7c850b66","slug":"aircraft-will-fly-all-day-from-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्टः एक जून से दिन भर होगी विमानों की आवाजाही,जल्द जुड़ेंगे 45 और शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्टः एक जून से दिन भर होगी विमानों की आवाजाही,जल्द जुड़ेंगे 45 और शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 08 May 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर री-कारपेटिंग का काम अब 31 मई तक पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट के रन वे पर री-कारपेटिंग का काम 10 मार्च को शुरू हुआ था और इसे 10 मई तक पूरा किया जाना था।
एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय का कहना है कि एक जून से यहां से पूर्व की भांति दिन भर की हवाई सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
हवाई अड्डे पर रोजाना पचास से अधिक उड़ानें हैं। सात से आठ हजार यात्री हवाई सफर करते हैं।
10 मार्च से रनवे के री-कारपेटिंग का काम शुरू होने के कारण सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। सुबह 10 बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद विमान उड़ान भरते हैं। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुई।
विस्तारा समेत कुछ कंपनियों ने उड़ानों में कटौती कर दी तो कुछ एयरलाइंस ने किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है।
रनवे विस्तार के बाद बाबतपुर से उत्तर-दक्षिण के कई राज्यों समेत देश के 45 शहरों में हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। भुवनेश्वर, रायपुर और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानेँ शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
कानपुर, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर को तो जोड़ा ही जाएगा, यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे। वहीं स्पाइस जेट, एयर इंडिया, जेट ऐरवेस, इंडिगो की फ्लाइट में भी बढ़ोत्तरी होगी। बता दें कि अप्रैल, 2016 से मार्च, 2017 तक एयरपोर्ट से 19,16,454 यात्रियों ने सफर किया।
इस दौरान 15035 विमानों की आवाजाही हुई। आंकड़े को पार करने के साथ बाबतपुर देश के बड़े हवाई अड्डों में शुमार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से सांसद बनने के बाद के तीन वर्षों में इस एयरपोर्ट पर यात्रियों का आगमन बढ़ा है।