{"_id":"594ad8274f1c1b317d8b470b","slug":"41498077223-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार से चलेगी वाराणसी-बड़ोदरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार से चलेगी वाराणसी-बड़ोदरा एक्सप्रेस
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी से बड़ोदरा के बीच, महामना एक्सप्रेस की खूबियों वाली एक और ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू हो सकता है। इसको लेकर रेलवे जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इसके संचालन से गुजरात को जाने वाले यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी।
सूत्रों की मानें तो इस ट्रेन का रैक रात तक वाराणसी पहुंच जाएगा। यह ट्रेन बड़ोदरा से चलकर गुरुवार को वाराणसी पहुंचेगी और शुक्रवार को वाराणसी से चलेगी। कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन का ठहराव छिवकी, इटारसी, जलगांव, सूरत आदि स्टेशनों पर होगा। ट्रेन का नंबर 20901 और 20902 होगा। एक-दो दिन के भीतर ट्रेन का चार्ट रेलवे केसरवर पर भी आ जाएगी। इसमें एसी फर्स्टक्लास का एक कोच और एसी 2 के दो कोच होंगे। आठ स्लीपर क्लास, जनरल और दो ब्रेकयान, पेंट्रीकार मिलाकर कुल 18 कोच होंगे। हालांकि अभी वरिष्ठ अधिकारी खुलकर इसे स्वीकार नही कर रहे हैं।