फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   virul fever caused two death

बुखार से दो की मौत, महिला सिपाही को डेंगू

Tue, 04 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 04 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 virul fever caused two death
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वायरल फीवर, डेंगू कहर बरपा कर रहा है। कमोबेश हर दिन किसी न किसी परिवार में डेंगू व वायरल पीड़ित मरीज की मौत हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार के भर्ती मरीजों में बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सात मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है। वहीं, जीआरपी उन्नाव में तैनात महिला सिपाही को डेंगू हो गया है। महिला सिपाही को डेंगू होने से थाने में अन्य स्टाफ में भी दहशत है।

विज्ञापन

जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार बुखार के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को सदर कोतवाली के गांव नरी निवासी पलक (ढाई वर्ष) पुत्री नरेश को बुखार आने पर परिजनों ने दो अक्टूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अमान (3) पुत्र राकेश शेखपुर नरी, दरोगाबाग निवासी मो. रियाज (34), अदनान (18) पुत्र फैजी गदियाना, जितेंद्र कुमार (48) माखी, काशी (70) ऋषी नगर गंगाघाट व सत्यनारायण (48) को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिनों में 26 से अधिक बुखार के मरीज जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमे से कई को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रविवार को एक वृद्ध की भी तेज बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जीआरपी की महिला सिपाही को डेंगू
महिला सिपाही के डेंगू से पीड़ित होने से दहशत में है अन्य स्टाफ
उन्नाव। जीआरपी उन्नाव में तैनात महिला सिपाही को डेंगू हो गया है। थाने में तैनात अन्य स्टाफ में भी दहशत का माहौल है।  जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना उन्नाव में वर्तमान में मात्र एक महिला सिपाही शकुंतला है। जिसके ऊपर थानाक्षेत्र में महिलाओं से संबंधित कार्य की पूरी जिम्मेदारी है। लेकिन मौजूदा समय में वह डेंगू की चपेट में आ गई है और उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। ऐसे में उन्नाव जीआरपी में तैनात अन्य स्टाफ में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed