{"_id":"58558ede4f1c1b2e2964993c","slug":"online-transaction-s-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन ट्रांजेक्शन के बताए तरीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन ट्रांजेक्शन के बताए तरीके
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एक बजे हसनगंज बैंक आफ इंडिया शाखा प्रबंधक अंशुमान तिवारी के नेतृत्व में कैशलेस गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ लीड बैंक मैनेजर एसपी साहा ने किया। यूथ चैरीटिबल ट्रस्ट के सदस्यों ने अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान ई पेमेंट कर जेब में बटुए का बोझ खत्म करने पर एक्सपर्ट ने भीड़ के बीच बल दिया। टीम के सदस्य अभिषेक ने बताया कि ‘यूपीआई चिल्लर’ एप से दुकानदार घर बैठे पीओएस मशीन से पचास हजार रुपये के लेन देन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहक अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले सटोर से ‘बीओआई स्टार 99 हैज’ एप डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक के एप से खरीदारी के बाद भुगतान करने पर ढाई प्रतिशत टैक्स की बचत होगी। एलडीएम की मौजूदगी में गायत्री फिलिंग स्टेशन हसनगंज में लगाई गई पीओएस मशीन के जरिए बैंक मैनेजर ने पचास रुपये का भुगतान आनलाइन अदा कर मशीन का शुभारंभ किया।