फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   virul fever caused one death

बुखार से एक और युवती की मौत

Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
virul fever caused one death
hospitalized patients - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव।  डेंगू, वायरल फीवर का हमला लगातार जारी है। बुधवार देर रात तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक और युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को बुखार पीड़ित सात और मरीजों को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ के आगे बेड कम पड़ गए हैं। मजबूरन एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बंदूहार निवासी मायादेवी (33) पत्नी रजेपाल को तेज बुखार आने पर पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के शिवसिंह खेड़ा की कमला देवी (60), नेवाजगंज के राहुल कुमार(22), इंद्रानगर के संजय कुमार (35), गदनखेड़ा के राकेश (2)पुत्र ओम प्रकाश के अलावा गंगाघाट के मयंक (5) पुत्र मनोज व बांगरमऊ की सुनैना (20) पत्नी शिव सागर को तेज बुखार आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के वार्ड नंबर एक में रोजाना दस से पंद्रह मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती हो रहे हैं। इसमें गंभीर मरीजों को देखते ही डाक्टर कानपुर के लिए रेफर कर देते हैं। ऐसे में मरीजों के नाम तो रजिस्टर में मिलते हैं लेकिन वह बेड पर भर्ती नहीं मिलते।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed