फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Household house of six houses with the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से छह घरों की गृहस्थी राख

Sat, 29 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 29 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Household house of six houses with the spark of the stove
फतेहपुर चौरासी के दबौली में आग बुझाते दमकल के कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के गांव अवस्थिनखेड़ा के मजरे दबौली में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें छह घरों की गृहस्थी जलने के साथ ही आग की चपेट में आने से महिला समेत तीन झुलस गए। साथ ही एक मवेशी की मौत हो गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसे में लगभग आठ लाख का नुकसान बताया जा रहा है।   दबौली गांव निवासी करुणा शंकर अग्निहोत्री के घर शुक्रवार दोपहर खाना बन रहा था। चूल्हे की चिंगारी अचानक उठी और छप्पर में जा लगी इससे आग तेज हो गई।
विज्ञापन


आग ने बगल में रहने वाले दुष्यंत, देवेंद्र, अतुल, रामपाल,  बहादुर व फूलकुमारी के घर को भी चपेट में ले लिया। इससे उनकी गृहस्थी जल गई। आग की लपटों से दुष्यंत की पत्नी पूजा झुलस गई और रामपाल की भैंस की जलकर मर गई। इसी बीच बाइक निकालने में बहादुर भी झुलस गया। दुष्यंत के घर में रखा सिलेंडर भी आग चपेट में आ गया। इससे आग और तेज हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बेेकाबू हो गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


फूलकुमारी ने बताया कि 21 मई को उसके बेटे प्रदीप कुमार की शादी है। उसकी बारात हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर जानी है। उसने बताया कि आग से सब कुछ जल गया। रामपाल की पत्नी धर्मेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। आग में उसके जरूरी कागज भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने तहसीलदार को अग्निकांड की जानकारी दी। तहसीलदार लालधर यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। नुकसान करीब आठ लाख से अधिक का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रतिनिधि संतोष मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed