फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चोर के शक में युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत

चोर के शक में युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Mon, 21 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोर के शक में युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत
उन्नाव। शहर कोतवाली के गांव बग्गाखेड़ा में शनिवार रात गांव के ही युवक को चोर बताकर पड़ोसी ने बेटों के साथ मिलकर जमकर पीटा। इससे युवक को गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने गांव के ही पिता-पुत्रों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बग्गाखेड़ा निवासी बुद्धीलाल (45) को शनिवार देर गांव में रहने वाले नन्हक्के पुत्र पुत्तू लोध ने देर रात घर में घुसकर चोरी करने आरोप लगाते हुए अपने बेटे प्रकाश व राकेश के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे बुद्धीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मगरवारा चौकी इंचार्ज प्रमोद दुबे ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को जिला अस्पताल में बुद्धीलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने नन्हक्के पुत्र पुत्तू लोध के अलावा उनके बेटे प्रकाश व राकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली प्रभारी अरविंद द्विवेदी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पिता व उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

-बेटे ने गांव के ही तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed