फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Graduate student skeleton found was missing for a month in sonbhadra  

सोनभद्र में मिला नर कंकाल: एक माह से लापता था स्नातक का छात्र, मोबाइल और कपड़े से पुलिस ने की शिनाख्त

Sun, 14 Nov 2021 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Nov 2021 05:55 PM IST
सार

एक माह से लापता युवक का पहाड़ी पर क्षत-विक्षत हालत में कंकाल मिला है। छात्र का पेड़ के नीचे कंकाल ही बचा था, परिजनों ने सर्ट, चप्पल और मोबाइल से शिनाख्त की थी।

विज्ञापन
Graduate student skeleton found was missing for a month in sonbhadra  
सोनभद्र पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले एक गांव से संदिग्ध हाल में लापता हुए बीए के छात्र का कंकाल मिला है। छात्र के कपड़े, चप्पल और मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। छात्र कैसे और किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिचोरवा गांव निवासी लालमन गोंड का पुत्र जयप्रकाश उर्फ भुंडुल(23) गौरा सिंह डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था। 14 अक्तूबर की शाम वह गांव में रामलीला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। शनिवार की शाम जंगल में भ्रमण के दौरान वनकर्मी जदुनाथ चेरो की नजर घोड़दाहा नाले के पास केदह पहाड़ी पर गई। वहां महुए के पेड़ से एक शर्ट झूल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर पास जाकर वनकर्मी ने देखा तो वहां मानव शरीर के अवशेष व हड्डियां, चप्पल, पर्स आदि पड़े थे। उन्होंने सूचना गांव में दी। शर्ट देखकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शिनाख्त जयप्रकाश के रूप में की।

सूचना पर सीओ दुद्धी रामआशीष यादव, थानाध्यक्ष सूर्यभान मौके पर पहुंचे और छानबीन की। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि पिता लालमन गोंड ने तहरीर में किसी से विवाद से इनकार किया है। छात्र की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव के अवशेष व कंकाल को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed