फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लूट के इरादे से आए बदमाशों को दौड़ाया, कार छोड़ भागे

लूट के इरादे से आए बदमाशों को दौड़ाया, कार छोड़ भागे

Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से आए बदमाशों को दौड़ाया, कार छोड़ भागे
बदमाशों से ग्रामीणों की मुठभेड़
विज्ञापन


संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार रात ग्रामीणों की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारते हुए घेराबंदी की तो वे कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बदमाशों की कार कब्जे में ली है।

कार में दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनके जरिए पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है। थाना क्षेत्र के देवरीकैल गांव में रविवार रात को ग्रामीणों ने विमलेश की किराने की दुकान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़े देखा। गांव के ही पवन ने टॉर्च लगाकर देखा तो उस व्यक्ति के पीछे कुछ दूरी पर एक कार खड़ी थी।
विज्ञापन


ग्रामीण जुटने लगे तो कार से कुछ असलहाधारी बदमाश निकले। इस पर ग्रामीणों ने पीछे हटने के बजाय शोर मचाकर और लोगों को जुटा लिया और लाठी-डंडे व कुछ लोग लाइसेंसी असलहे लेकर दौड़े तो बदमाश कार छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया मगर अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचला पर पहुंची संदना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें दो मोबाइल फोन मिले। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। बरामद कार व मोबाइल फोन से बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed