{"_id":"57f11ee94f1c1bce4b575065","slug":"dengue-khudaganj-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज में डेंगू से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदागंज में डेंगू से एक की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में डेंगू और चिकन गुनिया बुखार का प्रकोप बढ़ा है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा अब भी खामोश है। क्षेत्र के ग्राम रामपुर नवदिया निवासी अशोक (30) की डेंगू से रविवार सुबह गांव में ही मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पूर्व चेयरमैन खुदागंज मिर्जा मुतहर बेग भी चिकन गुनिया की चपेट में आ गए हैं। उनका खुदागंज के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्लाक खुदागंज के कार्यालय के बाबू जानेआलम को डेंगू होने पर मिशन अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है। एक अन्य को भी संदिग्ध डेंगू से पीड़ित होने की आशंका में परिवारजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन