{"_id":"123-98823","slug":"Shahjahanpur-98823-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर महोत्सव में दिखेंगे कला के कई रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर महोत्सव में दिखेंगे कला के कई रंग
Shahjahanpur
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रंग महोत्सव में 16 दिसंबर से टीमें देंगी प्रस्तुति
- लोकनृत्य की भी मचेगी धूम, रंगयात्रा 19 दिसंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जल्द ही नगर के लोग देश के दिग्गज फनकारों की कला से रूबरू हो सकेंगे। कला के कद्रदानों को यह मौका 16 दिसंबर से गांधी भवन में आयोजित होने वाले शाहजहांपुर रंग महोत्सव में मिलेगा। इसका आयोजन मॉस संस्था के सहयोग से अभिव्यक्ति नाट्य मंच करेगी।
चार दिन तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय नाटक और लोकनृत्य प्रतियोगिता में फनकार एक से एक प्रस्तुतियां देंगे। देश के तमाम लोकनृत्यों को शाहजहांपुर में देखने का मौका मिलेगा। इसके लिए आने वाली टीमों को ठहराने के लिए बाबा विश्वनाथ यात्री निवास और प्रस्तुतियों के लिए गांधी भवन की बुकिंग भी करा दी गई है। इस संबंध में अभिव्यक्ति और मॉस संस्था के पदाधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी।
अभिव्यक्ति संस्था के महासचिव शमीम आजाद ने बताया कि यह आयोजन काकोरी कांड के महानायक अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को समर्पित किया गया है। शहीद दिवस पर 19 दिसंबर को अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अतिथि कलाकारों की ओर से शहर में रंगयात्रा भी निकाली जाएगी। वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव में लगभग 20 प्रदेशों की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। दिन में दस बजे से दो बजे तक नृत्य प्रतियोगिताएं और शाम पांच से रात ग्यारह बजे तक नाट्य प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन समिति में सौरभ अग्निहोत्री, संजय राठौर, विनीत सिंह, अजय मोहन शुक्ला, अरविंद चोला, सुनीता कठेरिया, कमल किशोर कठेरिया आदि को शामिल किया गया है। समापन समारोह में बॉलीवुड के फिल्म कलाकारों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।