फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   28 dies in 32 days due to fever

32 दिन...28 मौतें...ये कैसा सामान्य बुखार

Fri, 08 Sep 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
28 dies in 32 days due to fever

जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। दर्जनों गांवों में फैले बुखार से 32 दिनों में 28 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 24 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती दौर में चार बच्चों की मौत डिप्थीरिया से होने की बात कही थी लेकिन जब टीकाकरण पर सवाल उठने लगे तो साधारण बुखार बताया जाने लगा। यह स्थिति तब है जब जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी स्वयं मनोरथपुर गांव गए थे। इसके बाद पूर्व कें द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत जिले के अफसरों ने मनोरथपुर गांव का जायजा लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई दिन लगातार गांव में कैंप भी किया लेकिन फिर भी मौतों का सिलसिला नहीं थमा।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो ओपीडी में इन दिनों करीब 1700 मरीजों के पर्चे बन रहें हैं, इनमें ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी का भी है। यहां भी प्रतिदिन 40 से 50 मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। गोरखपुर और फर्रुखाबाद में बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पर शासन का शिकंजा कसने के बाद भी यहां इलाज के नाम पर सिर्फ रस्मअदायगी की जा रही है। जलालाबाद के मनोरथपुर सहसोबारी गांव में बुखार से 12 बच्चों की मौत के बाद भी महकमा नहीं चेत रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और नाकामी का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि आज तक यह नहीं तय हो पाया कि आखिर बच्चों की मौत किस बीमारी से हो रही है। नतीजा यह है कि लोग अपने बीमार बच्चों का इलाज कराते रहे और मौतें  होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed