{"_id":"59231fec4f1c1b4d6a536e53","slug":"encephalitis-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को लगेगा जेई का टीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को लगेगा जेई का टीका
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 22 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्तपाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल को इंसेफेलाइटिस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए हर जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संतकबीरनगर जिले के एक से 15 वर्ष तक के कुल 1,0,4478 बच्चों को इंसेफेलाइटिस का टीका लगाया जाएगा। जिले में अभियान 25 मई से शुरू होगा और पांच जून तक चलेगा। अभियान के क्रम में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करेंगे। इसके साथ ही सीएचसी पर भी टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
पूर्वांचल को इंसेफेलाइटिस से बचाने के लिए विविध तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके तहत गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नालियों में दवा आदि का छिड़काव किया जा रहा है। टीकारण के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगे। परिवार कल्याण महानिदेशालय के राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी एपी चतुुर्वेदी ने जनपद का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा है कि एक से 15 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जो पूर्व में जेई के टीकाकरण से वंचित रह गए है उन्हें विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण से आच्छादित किया जाए। इसकी पूरी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी जाए।