{"_id":"57a380a74f1c1bda762bb8ff","slug":"encephalitis-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंसेफेलाइटिस से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से बालक की मौत
sant kabir nagar
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा कस्बा निवासी राकेश वर्मा के पुत्र राजन वर्मा (12) की बृहस्पतिवार सुबह इंसेफेलाइटिस से मौत हो गई। बालक का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था।
धर्मसिंहवा निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि उसके बेटे राजन को 15 दिन पहले जब बुखार आया तो पहले उन्होंने सिद्धार्थनगर के बांसी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया। लाभ न होने पर वे बच्चे को नौगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने इंसेफेलाइटिस की आशंका जताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी थी।
वे आठ दिन पहले बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले गए थे। लेकिन यहां भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। जांच में बच्चे में इंसेफेलाइटिस होने की पुष्टि हुई। पिता के अनुसार बृहस्पतिवार भोर में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनके बेटे राजन की मौत हो गई। वहीं बच्चे की मौत के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। कसबा निवासी महेश वर्मा, गौरी शंकर, उमेश, हरिश्चंद्र मोदनवाल, बेचन मोदनवाल, विपिन वर्मा आदि ने बताया कि मुहल्ले में और भी लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद सभी लोग इस घटना से सहमे हुए हैं। वहीं सांथा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. निहालुद्दीन ने बताया कि राजन के इंसेफेलाइटिस से मौत होने की सूचना उन्हें नहीं है। यदि ऐसा है तो मोहल्ले में टीम भेजकर वहां के बच्चों के ब्लड के नमूने लिए जाएंगे और आसपास दवाइयों का भी छिड़काव कराया जाएगा।