{"_id":"66-75413","slug":"Sant-kabir-nagar-75413-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए वल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए वल्लभ भाई पटेल
Sant kabir nagar
Updated Fri, 01 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 138 वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर में स्कूली छात्रों ने रैली निकाली। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में गोष्ठी आयोजित हुई। जहां पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीडीओ एसएन तिवारी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आजादी के बाद केंद्र सरकार में पहले डिप्टी पीएम और गृह मंत्री रहे हैं। छोटे छोटे राज्यों में बंटे इस देश को अखंड भारत के रूप में लाने के लिए इन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। इनके प्रयास से राजाओं ने समर्पण किया। जिससे भारत को एक राष्ट्र बनने का अवसर मिला। बीएसए राम सिंह ने कहा कि बैरिस्टर के रूप में एक बार कोर्ट में बहस करते समय इन्हें अपनी पत्नी के निधन की सूचना मिली। परंतु बिना विचलित हुए इन्होंने बहस जारी रखी। ये इनके दृढ़ आत्मशक्ति का परिचायक है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, हेडमास्टर चंद्र प्रकाश शर्मा, झीनक चौधरी, गीता सिंह, सुमन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।