फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   court grant the bell for cmd of sudarshan news chanel

लखनऊ में अरेस्ट सुदर्शन चैनल के सीएमडी को संभल में मिली बेल

Sat, 15 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 15 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
court grant the bell for cmd of sudarshan news chanel
संभल में सुदर्शन चैनल के सीएमडी को अदालत ले जाती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार रात गिरफ्तार किए गए सुदर्शन न्यूज चैनल के सीएमडी को संभल पुलिस ने ट्राजिट रिमांड पर लेकर कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार सुबह अदालत में पेश किया। यहां मामला उस वक्त पेचीदा हो गया जब उन्होंने बेल लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उनकी ओर से न कोई बेल अप्लीकेशन आई और न ही कोई वकील पेश हुआ। इसको लेकर गहमागहमी बनी रही, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बेल अप्लीकेशन पेश की गई। बाद में अदालत ने उनकी जमानत को मंजूर कर दिया।  
विज्ञापन

 
सुदर्शन न्यूज चैनल के सीएमडी सुरेश चाह्वाण पर भड़काऊ प्रसारण करने के आरोप में 10 अप्रैल को संभल कोतवाली में एफआईआर कराई गई थी। इस एफआईआर में कांग्रेस के जिला महासचिव इतरत हुसैन बाबर और बीजेपी नेता संजय सांख्यधर का भी नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतरत हुसैन बाबर ने अदालत में सरेंडर कर जमानत ले ली थी जबकि सुरेश चाह्वाण को लखनऊ में बुधवार को रात अरेस्ट किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें लेने के बाद संभल पुलिस शुक्रवार को सुबह लखनऊ से संभल पहुंची और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। बताया जा रहा है कि, यहां मामला उस वक्त पेचीदा बन गया, जब उन्होंने खुद को निर्दोष बताकर बेल लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद प्रशासन ने उन्हें जेल ले जाने की तैयारी कर ली। चैनल के सीएमडी को पुलिस अभिरक्षा में मुरादाबाद ले जाया जा रहा था लेकिन अचानक प्रशासन ने संभल-मुरादाबाद के बीच सिरसी नगर में उन्हें रोक लिया। नगर पंचायत सिरसी के कार्यालय में उन्हें दो घंटे तक रोके रखा गया।


डीएम-एसपी उनसे मिले, बीजेपी के नेता भी मिलने पहुंचे। उन्हें बेल के लिए राजी करने का प्रयास किया। इस बीच बेल अप्लीकेशन आई और उन्हें एक बार फिर वापस संभल लाया गया। इस पर अदालत ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा के लिए रवाना किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed