फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Injured beating death of Dalit

पिटाई से घायल हुए दलित की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Injured beating death of Dalit
हत्या - फोटो : SELF
सहारनपुर में  मना करने के बावजूद मंदिर के नल से पानी भरने पर की गई पिटाई से दलित युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के स्टार पेपर मिल रोड स्थित रामे गेट के पास स्थित मंदिर पर मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। उसी समय मोहल्ला निवासी दलित मंशाराम (40 वर्ष) मंदिर के नल से पानी भरने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पर कुछ दबंग लोगों ने मंशाराम को पानी भरने से मना करते हुए तीन लोगों ने मंशाराम की जमकर पिटाई की। जिससे मंशाराम की गले की, रीढ़ की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिजनों ने मंशाराम को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। तभी से मंशाराम वेंटीलेटर पर था। मामले में एससीएसटी एक्ट के तहत जान से मारने की नीयत से हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार शाम अस्पताल में मंशाराम की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।


सीओ अब्दुल कादिर का कहना है कि मामले को 307 में मामला दर्ज कराया गया था। मंशाराम की मौत के बाद अब हत्या में मामला तरमीम हो गया है। 
जिन लोगों ने दलित मंशाराम की पिटाई की थी, एसएसपी द्वारा उन लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपीओ बनाया गया था। 
लेकिन शांति बनाने की बजाय हत्या कर डाली। सीओ अब्दुल कादिर का कहना है कि तीन आरोपियों में से दो लोग एसपीओ बताए जा रहे हैं। जांच जारी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed