फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

Thu, 17 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने एवं तीन अन्य लोगों पर जबरन उसकी शादी आरोपी युवक से करने के लिए दबाव बनाने। इंकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक उसके साथ लगातार छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करता रहता है। जिसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोहल्ले के ही एक महिला एवं दो युवक शनिवार को उसके घर में आए और उसके साथ अभद्रता की। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उसका अपहरण कर आरोपी युवक के साथ उसकी शादी करा दी जाएगी। नहीं मानी तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देकर आरोपी अपहरण करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। इस मामले में युवती ने पुलिस उप महानिरीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीट का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला रायवाला निवासी नवविवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।
अंबाला निवासी पूजा की शादी सहारनपुर के रायवाला निवासी राहुल वर्मा के साथ लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। पूजा का आरोप है कि उसका पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं। पति रोजाना शराब पीकर आता है और उसकी पिटाई करता है। सोमवार को उसे बेरहमी से पीटा। इस मामले में पूजा ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मंडी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed