फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस के खिलाफ एफआईआर के लिए कोर्ट में अपील

पुलिस के खिलाफ एफआईआर के लिए कोर्ट में अपील

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ एफआईआर के लिए कोर्ट में अपील
पुलिस के खिलाफ एफआईआर के लिए कोर्ट में अपील
विज्ञापन


सहारनपुर। ग्राम शब्बीरपुर से लौटते हुए चंदपुर में हुए हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को निर्दोष पाए जाने पर छोड़ने के बाद इन लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अपील की है।
ग्राम अंबेहटा चांद निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि 23 मई को शब्बीरपुर में हुई पूर्व मुख्यमंत्री की सभा से लौट रहे लोगों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 24 मई को सुबह लगभग तीन बजे दीवार फांदकर घर में सोते समय उन्हें उनके दो भतीजों रोहित एवं अभिषेक, पड़ोसी हरपाल, गांव के ही अमरीश समेत आठ लोगों को जबरन उठाया। उनके साथ अभद्रता और मारपीट कर जीप में बैठाकर ले गए। उन्हें बड़गांव थाना के हवालात में बंद कर पीटा गया। उनके साथ गाली-गलौज की गईं। उन्होंने अपना अपराध पूछने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कुछ नहीं बताया, बाद में पता चला कि उन्हें चंदपुर हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने पुलिस को अपने को बेगुनाह बताते हुए उनका उत्पीड़न न करने की गुहार की। लेकिन पुलिस ने उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया और उन्हें 21 दिन तक जेल में रखा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जांच में वे निर्दोष पाए गए। इसके बाद ही उन्हें छोड़ा गया जबकि वह शुरू से ही पुलिस को के लिए कहते रहे। राजनीति दबाव के चलते उन्हें अपमानित किया गया। इसी मामले में अब अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने एसपी देहात एवं एसओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में अपील दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed