फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सोशल मीडिया पर फिर से अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

सोशल मीडिया पर फिर से अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

Wed, 07 Jun 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फिर से अफवाहों का बाजार हुआ गर्म
सोशल मीडिया पर फिर से अफवाहों का बाजार हुआ गर्म
विज्ञापन

सहारनपुर। सोशल मीडिया पर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया हैं। पुराने फोटो और पोस्ट के जरिए माहौल को गरमाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। खुफिया विभाग की टीम ऐसे खुराफातियों को चिन्हित करने में लगी है।
शब्बीरपुर बवाल के बाद माहौल को बिगाड़ने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही। मल्हीपुर रोड पर आगजनी समेत अन्य कई घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने मोबाइल और डोंगल नेट सेवा को बंद कर दिया था। करीब नौ दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद करने के बाद चार दिन पहले ही इस सेवा को दोबारा चालू किया गया था। इंटरनेट सेवा के दोबारा शुरू होते हुए खुराफाती फिर से सक्रिय हो गए है। सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो और पोस्ट को अपलोड किया जा रहा है। इतना ही नहीं भड़काऊ भाषण से समाज की सहानुभूति लेने का प्रयास किया जा रहा हैं। प्रशासन की ओर से ऐसे खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे तत्व प्रशासन की नजरों से काफी दूर हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया पर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी, सांसद के भाई पर कार्रवाई और शब्बीरपुर में झगड़े सहित कई अफवाहों वाले मैसेज वायरल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर के सरेंडर की भी अफवाह
पुलिस की राडार पर आ चुके भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के सरेंडर की अफवाह भी खूब रही। इसके अलावा चंद्रशेखर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने साथियों की जमानत के बाद गिरफ्तारी की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस अफवाह या गलत सूचनाएं वायरल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। हमारी सर्विलांस टीम लगातार अपना काम कर रही है।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed