फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अमरनाथ यात्रियों पर हमले के खिलाफ वकीलो का प्रदर्शन

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के खिलाफ वकीलो का प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के खिलाफ वकीलो का प्रदर्शन
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के खिलाफ वकीलो का प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के खिलाफ वकीलों ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य बंद रखा और फिर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंतक के खिलाफ कड़ाई से मुकाबला करने की मांग रखी।

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ वकीलों में भी गुस्सा दिखा। बार एसोसिएशन के बैनर तले जुटे वकीलों ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य बंद रखने का ऐलान किया साथ ही हमले में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा गया। ज्ञापन में कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करना एक कायरना कदम है। इससे देश को गहरा धक्का लगा है। सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आंतकियों को मारकर इसका बदला लिया जाना चाहिए। पूरा देश आंतक को कुचलने की मांग कर रहा है। अमरनाथ यात्रियों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग रखी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल, महासचिव रामऔतार सैनी, सुधीर शर्मा, जाहिद खां, सतनाम सिंह मट्टू, हेमंत कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed