{"_id":"595bef6d4f1c1bb4068b4608","slug":"81499197293-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में किसानों के उत्पीड़न पर भाकियू ने किया प्रदर्शन, एलडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में किसानों के उत्पीड़न पर भाकियू ने किया प्रदर्शन, एलडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में किसानों के उत्पीड़न पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने बैंकों द्वारा किसानों के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान विकास भवन स्थित लीड बैंक मैनेजर के कार्यालय पर पहुंचे और मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के साथ मंगलवार को तमाम किसान कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। किसानों ने बैंक प्रबंधन पर कर्जमाफी के बाद भी अदायगी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद किसान विकास भवन पहुंचे और एलडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैंक शाखाओं के कर्मियों द्वारा दलालों से कार्य कराने और किसी भी लोन की फाइल को बिना कमीशन स्वीकृत न किए जाने की शिकायत की गई है। बैंकों में दलालों की सक्रियता के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार ने एक लाख तक का कृषि ऋण माफ कर दिया है, इसके बावजूद शाखाओं द्वारा इसे जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सरकारी योजनाओं की फाइलों में रसूख वाले लोगों व सुविधा शुल्क देने वालों का ही काम किया जा रहा है। किसानों ने आरोपों की सभी शाखाओं में जांच करा कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर में सलीम वारसी, जुबैद खां, इरशाद अली, कासिम, नावेद, ओमशंकर, सोमपाल आर्य, नन्ने खां, मोहम्मद जाकिर, रामकिशोर, पप्पू आदि के हस्ताक्षर हैं।