{"_id":"57dd84bf4f1c1b9d33d47609","slug":"three-died-from-fever-10-recruits","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन की मौत, 10 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन की मौत, 10 भर्ती
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार का कहर नहीं थम रहा है। 24 घंटे के अंदर बालक-बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शहर से देहात क्षेत्र में बुखार के रोगियों की तादाद बढ़ रही है। 10 नए रोगी शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती बीमारी के चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
अमावां ब्लॉक क्षेत्र के पूरे जंगली गांव की रहने वाली सोनी (10) और सतांव ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी गांव के शुभम (12) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने पहले क्षेत्रीय में प्राइवेेेेट डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद परिवारीजनों ने शुक्रवार को दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। डीह ब्लॉक क्षेत्र के रामडीह गांव की रहने वाले माता बख्श विश्वकर्मा (65) को भी कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार से पीड़ित राहुल (15), आदर्श कुमार (24) निवासी सतांव, पारुल यादव (31), सर्वेश कुमार (14) निवासी राही, मालती (30) निवासी सलारपुर, अनुज (15), अभिनेंद्र (24) निवासी डलमऊ और शोभावती (25), संकठा प्रसाद (23) निवासी सलोन और संध्या कुमारी (14) निवासी ऊंचाहार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ.एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बदलते माौसम की वजह से बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। रात में खुले में न सोएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास जलभराव न होने दें। अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज कराया जाता है।