फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   popular

पापुलर की खेती का रास्ता हुआ साफ

Mon, 09 Feb 2015 12:08 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 09 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
 क्राप डायवर्सीफिकेशन प्रोग्राम के तहत जिले में पापुलर की खेती का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ में पौध सप्लाई के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। पौध सप्लाई की जिम्मेदारी मलिहाबाद (लखनऊ) की संस्था को मिली है। संस्था की ओर से आने वाली पौध सामाजिक वानिकी विभाग के नामित अधिकारी से जांच कराने के बाद किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

घटते जलस्तर पर अंकुश लगाने के लिए धान एवं अधिक पानी चाहने वाली अन्य फसलों की खेती कम करने के लिए सरकार ने क्राप डायवर्सीफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत जिले में धान की खेती का क्षेत्रफल घटाकर पापुलर की खेती को बढ़ावा दिया जाना है। शासन ने इसके लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

डास्प के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के बारे में जिला समन्वयक डॉ. विवेकानंद ने बताया कि गांव में इच्छुक किसानों की सूची तैयार कर सभी ब्लाकों में नौ से 11 हेक्टेअर तक के क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें पौध उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पेड़ों के बीच सहफसली के तौर पर गेहूं एवं अन्य फसलों उगाने के लिए भी विभाग से मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान ब्लाक मुख्यालयों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed