{"_id":"5825fba74f1c1b6729b3ac90","slug":"intermediate-student-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला प्रशासन डेंगू को लेकर बयानबाजी कर रहा है। वहीं लगातार जान जाने का सिलसिला जारी है। सात दिन से डेंगू से ग्रसित रामनगर निवासी इंटरमीडिएट के छात्र अनिल कुमार की मौत हो गई। परिवारीजन हालत बिगड़ने पर उसे बरेली से रेफर कराकर दिल्ली ले जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले राज कुमार खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। किसान के चार बच्चे चंद्रा (23), अरुण (20), कुसुम (18) और 17 वर्षीय अनिल कुमार है। छोटा बेटा अनिल उत्तराखंड के सितारगंज में रहकर एक निजी विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली पर्व पर वह घर आया। जिसके बाद से यहीं पर रुका हुआ था। करीब सात दिन पहले उसको डेंगू बुखार हुआ। शुरूआत में जिले के अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिवारीजनों से उसको बरेली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लगातार इलाज के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजन छात्र को रेफर कराकर दिल्ली ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।