फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भगवान श्रीकृष्ण की शरण मे जाने पर कष्टो से मिलती है मुक्ति

भगवान श्रीकृष्ण की शरण मे जाने पर कष्टो से मिलती है मुक्ति

Sun, 13 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की शरण मे जाने पर कष्टो से मिलती है मुक्ति
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कथा व्यास अमरदीप अवस्थी ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की सच्चे मन से भक्ति करने मात्र से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ में जन्माष्टमी के चलते चल रही श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास अमरदीप अवस्थी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण सभी के कष्टों का हरण करने वाले है, जो एक बार सच्चे मन से उनकी शरण में जाकर भक्ति करता है। उसको सभी कष्टों से स्वत ही निजात मिल जाती है। सभी को भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चल अपने जीवन को कष्ट मुक्त बनाना चाहिए। तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृ़ष्ण की विभिन्न मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सभासद, ओंकार शर्मा, वीरेंद्र धामा, अनुज धामा, कुनाल शर्मा, गौरव धामा, ललित, सुमित, शिव, संजय गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed