फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married fever death, caused chaos

गांव ककरौली में बुखार से विवाहिता की मौत, सैकड़ों बीमार, कोहराम

Mon, 10 Oct 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
मोरना में गांव ककरौली में बुखार से पीड़ित विवाहिता की मौत हो गई। वहीं गांव में सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की गुहर लगाई है। 
विज्ञापन

गांव ककरौली में 20 वर्षीय अमरीन पुत्री नसीम एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोपा सरकारी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते हुए  पीड़ित अमरीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी शादी एक साल पहले बाकर नगर निवासी शौकीन के साथ हुई थी। जो केरल में अपने कारोबार के लिए जाता रहता है। जिस कारण मृतका अमरीन अपने माता पिता के साथ गांव ककरोली में ही रह रही थी। उसकी मौत से उसके पिता की भी हालत बिगड़ गई।  गांव निवासी हाजी गुलशेर, शमशीदा, सुबरा, अली नवाज, सूफियान, सगीर, लाला, नसीम, उमेसलमा सहित सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। बुखार को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन

 ग्राम प्रधान प्रकाशवीर बाबू, हाजी कालू, चेयरमैन सतीश, रविन्द्र चैधरी, हबीब आदि ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में दिन प्रतिदिन हालात बेकाबू होता जा रहा है। रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed