फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fever death of prisoner

बुखार से बंदी की मौत        

Fri, 11 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fever death of prisoner
JAIL
तीन दिन से बुखार से पीड़ित एक बंदी की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधिकारियों  ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।    
विज्ञापन

  
जिला कारागार की बैरक नंबर छह बी में शाहपुर थाने के तावली निवासी अनीस (49) पुत्र शरीफ 15 अक्तूबर से बंद था। चोरी के मुकदमे में तारीख पर नहीं जाने के कारण कोर्ट से हुए वारंट के चलते पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेजा था। सोमवार से उसे बुखार था और तभी से वह जेल के अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उसकी तबियत अचानक और ज्यादा खराब होने लगी तो जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुबह करीब सवा आठ बजे उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने तभी मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी कारागार में पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वह कई दिन से बुखार से पीड़ित था।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed