फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of woman and young man with fever

बुखार से महिला और युवक की मौत

Fri, 14 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Death of woman and young man with fever
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
खतौली में बुखार से शुगर मिल कर्मचारी के पुत्र और एक महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के बुखार से पीड़ित मरीजों की सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां भीड़ लगी है। जानलेवा बुखार व चिकनगुनिया से लोगों में दहशत बनी हुई है। अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शुगर मिल के कर्मचारी रणवीर सिंह का पुत्र प्रशांत (27) पिछले तीन दिनों से चिकनगुनिया से पीड़ित था। परिजनों ने उसको मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मोहल्ला पक्काबाग निवासी मीना (45) पत्नी असलम पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिवार के लोग उसका इलाज नगर के चिकित्सक के यहां करा रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मीना की मौत हो गई। नगर एवं गांवों में अब तक एक दर्जन से अधिक बुखार से मौत हो चुकी हैं। सैकड़ों लोग अब भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जिनका इलाज सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है। मरीजों की अस्पतालों व चिकित्सकों के यहां भीड़ लगी रहती है। दो सप्ताह के भीतर एक दर्जन से अधिक बुखार से मौत होने से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed