फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ‘डियर वर्सेस बियर’ दिलाएगी कामयाबी

‘डियर वर्सेस बियर’ दिलाएगी कामयाबी

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ‘धाकड़ छोरा’ से हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचा चुके उत्तर कुमार की पहली हिंदी फिल्म 26 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘डियर वर्सेस बियर’ को लेकर उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जाट कॉलोनी स्थित विकास बालियान के आवास पर प्रेस वार्ता में उत्तर कुमार ने कहा कि हरियाणवी में बनाई सभी फिल्मों को बड़ी कामयाबी मिली। ‘धाकड़ छोरा’ आज भी लोगों के दिलो-दिमाग पर छाई है। हरियाणवी फिल्मों में आने से पहले मुंबई में संघर्ष किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लौट आया था। यहां फिल्में हिट हुई तो दोबारा बॉलीवुड में भाग्य आजमाने का फैसला किया। ‘डियर वर्सेस बियर’ पहली हिंदी फिल्म है। फुटबॉल के खेल से लेकर जंगल में भटकने की कहानी को कॉमेडी, डर और सस्पेंस के साथ शूट किया गया है। डायरेक्टर संजीव वेदवान, विकास बालियान, विपिन कुमार, विवेक तोमर, विराज तोमर, सत्यपाल तोमर, मोतीराम सैनी, बिजेंद्र टिंकू, राज सिंह, मनोज कुमार, कुसुम, बाला देवी, संजू तोमर, कल्पना चौधरी, दीपक सक्सेना, अमित पटपटिया और गुलशन अरोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

दमदार रोल, मिलेगी कामयाबी
मुजफ्फरनगर। ‘डियर वर्सेस बियर’ की हीरोइन लवली जोशी कहती हैं कि उत्तर कुमार के साथ पहले कई हरियाणवी फिल्म कर चुकी हैं। नई फिल्म में महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बनी हूं, जो जंगल में भटक जाती है। रोल दमदार है। वर्ष 2011 से बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थी। सफलता के लिए हॉट सीन करने जरूरी नहीं है। दर्शक स्वस्थ्य अभिनय को भी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed