फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मास्टर विजय सिंह को मिली मोहलत

मास्टर विजय सिंह को मिली मोहलत

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 1 फरवरी। सत्रह साल से भ्रष्टाचार की जंग लड़ रहे मास्टर विजय सिंह का धरना फिलहाल चलता रहेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चौसाना में 3700 बीघा सार्वजनिक भूमि के अवैध कब्जाें पर हो रही जांच पूरी होने तक उन्हें मोहलत मिल गई है। मास्टर विजय सिंह के लिखित में सुरक्षा को लेकर जिला कलक्ट्रेट में धरनारत रहने का कारण दिए जाने के बाद ही डीएम सुरेंद्र सिंह ने अपना फरमान वापस ले लिया है।
विज्ञापन

शामली जिले के झिंझाना और चौसाना क्षेत्र में चार हजार बीघा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में मास्टर विजय सिंह बीते 17 साल से धरनारत हैं। एकाएक डीएम सुरेंद्र सिंह ने उन्हें धरना उठाने के निर्देश दे दिए थे। प्रशासन के रुख से हतप्रभ रह गए आंदोलनकारी सिंह का प्रकरण शुक्रवार को मीडिया की सुर्खियां बना तो डीएम से सामाजिक संगठनाें, अधिवक्ताआें और संघर्ष के साक्षी लोगाें ने मुलाकात की। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके जुनून और त्याग को देखते हुए पूरे मामले पर डीएम को अपने कदम वापस लेने पड़े। हालांकि डीएम ने कह दिया कि धरना जारी रखने की मोहलत लिखित में प्रार्थना-पत्र दिए जाने के बाद ही मिलेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रही शासन स्तर की जांच पूरी होने तक और सुरक्षा के कारण कलक्ट्रेट में धरनारत रहने की वजह का लिखित पत्र मास्टर विजय सिंह द्वारा प्रशासन को दिया गया है। जिसके बाद डीएम ने अपना निर्देश वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed